Uncategorized

कर्नाटक में सियासी खेल, सीएम ने कांग्रेस विधायक को चेयरमैन की पोस्ट से हटाया

कर्नाटक. कर्नाटक में जेडीएस और कांग्रेस के बीच सियासत खेल बरकरार है। इस के बीच आज बजट पेश किया जाना है। बजट पेश करने से पहले मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कांग्रेस विधायक उमेश जाधव को गोदाम कॉरपोरेशन के चेयरमैन पद से हटा दिया है। कांग्रेस विधायक उमेश जाधव की जगह पर प्रताप गौड़ा पाटिल लेंगे। कर्नाटक में नौ महीने पुरानी गठबंधन सरकार को गिराने के लिए विपक्ष के निरंतर प्रयासों के बीच सीएम एचडी कुमारस्वामी आज दोपहर लगभग 12.30 बजे विधानसभा में 2019-20 के लिए राज्य का बजट पेश करेंगे।

यही नहीं इसके साथ ही कर्नाटक में रायचूर से कांग्रेस विधायक बसनगौड़ा डड्डल को महर्षि वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। दरअसल प्रदेश में सत्ताधारी पार्टी विधायकों की कांग्रेस से बढ़ रही नाराजगी ने जेडीएस- कांग्रेस गठबंधन को मुसीबत में ला दिया है। इसके बाद प्रदेश के सीएम एचडी कुमारस्वामी ने दो फैसले लिए। कांग्रेस के 9 विधायकों ने व्हिप की अनदेखी करते हुए बजट सत्र के पहले दिन उपस्थित नहीं हुए। जानकारी के मुताबिक इन 9 विधायकों में से चार विधायक वो हैं जो 18 जनवरी को पार्टी के विधायक दल (सीएलपी) की बैठक में भी अनुपस्थित थे। इन चार विधायकों के नाम हैं रमेश जरकिहोली, महेश कुमतत्ली, उमेश जी जाधव और बी नागेन्द्र। ऐसे में उमेश जाधव को सीएम कुमारस्वामी ने उनके पद से हटा दिया है। 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *