Jalandhar Top News

गुरदासपुर में दुकानदार पर जानलेवा हमला पत्नी से छेड़छाड़ का किया था विरोध हमलावरों ने घर में घुसकर बेहरमी से की पिटाई

गुरदासपुर के गोबिंद नगर मे किरयाना की दुकान पर बैठी महिला के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के पति पर हमला जानलेवा हमला बोल दिया। जान बचाने के लिए महिला का पति पड़ोसी के मकान में घुसा तो हमलावरों ने घर में घुसकर पिटाई की। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पीड़ित का कहना है कि पुलिस स्टेशन सिटी गुरदासपुर में शिकायत दर्ज करवाने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। जानकारी देते हुए राजा सिंह ने बताया कि उसकी गोविंद नगर में किरयाना की दुकान है। दुकान पर उसकी पत्नी बैठी हुई थी, तभी कुछ युवक दुकान पर आए और उनकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने लगे। राजा सिंह की पत्नी ने युवकों का विरोध किया, लेकिन फिर भी शरारती तत्व नहीं माने। इस दौरान ही राजा सिंह दुकान पर पहुंच गया और छेड़छाड़ का विरोध किया। जिस पर आरोपियों ने लाठी डंडे से राजा सिंह के ऊपर हमला बोल दिया।

पड़ोसी के घर में घुसकर हमला

राजा सिंह के मुताबिक, वह बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचा के पास के एक घर में घुस गया, लेकिन हमलावर वहां भी पहुंच गए और राजा सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। राजा सिंह के मुताबिक हमलावर युवक नशे में थे। राजा सिंह की पत्नी ने अन्य राहगीरों की मदद से उसकी जान बचाई और इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस पर कार्रवाई ना करने का आरोप

राजा सिंह ने कहा कि पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज और अन्य वीडियो पुलिस के उच्च अधिकारियों के साथ-साथ थाना सिटी प्रभारी को भी दिया गया है, लेकिन अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़िता ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई कर हमें न्याय दिलाएं। इस सबंध में थाना प्रभारी हर संदीप सिंह से बात की गई तो उनका कहना है कि 323 के तहत मामला दर्ज किया गया है, जांच जारी है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *