बीजिंग. चीन के दक्षिणी हुनान प्रांत में पर्यटकों से भरी हुई एक बस में भीषण आग लगने से कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और 28 घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने शनिवार को यह जानकारी दी। चीन के हुनान प्रांत के चैंगडे शहर में शुक्रवार शाम 7 बजे के करीब हाईवे पर एक बस में अचानक आग लग गई।
जानकारी अनुसार बसे में 53 यात्री थे। आग लगने के समय बस में दो चालक और एक गाइड भी मौजूद था। आग के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। दोनों चालकों को अरेस्ट कर लिया गया है। इस बात की जांच की जा रही है कि हादसा किस वजह से हुआ। घायलों में से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।
गौर हो कि इस हादसे से एक दिन पहले पूर्वी चीन में एक रासायनिक संयंत्र में भीषण विस्फोट हो जाने से 64 लोगों की मौत हो गई थी और 640 लोग घायल हो गये थे।