Uncategorized

जालंधर अस्पताल के पास मिली अधजली लाश जच्चा-बच्चा वार्ड के बैक साइड झाड़ियों में पड़ी थी कीड़े पड़े पहचान नहीं

रोज़ाना भास्कर जालंधर (ब्यूरो):- पहले मास के टुकड़े मिलने के लेकर सुर्खियों में रहे जालंधर सिविल अस्पताल के पास अब अधजली गली-सड़ी लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। लाश की हालत इतनी खराब थी कि उसमें कीड़े तक पड़ गए थे। लाश सिविल अस्पताल में जच्चा-बच्चा वार्ड की बैक साइड पर ऑक्सीजन प्लांट के पास झाड़ियों में पड़ी हुई थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लाश की पहचान नहीं हुई है।

जिस अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है उसकी बाजू और मुंह जला हुआ था। लाश को 72 घंटे शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है। मौके पर आए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लाश बारे में उनके पास सूचना सिविल अस्पताल के SMO ऑफिस से आई थी। इसके बाद अस्पताल के बैक साइड पर जाकर लाश को कब्जे में लिया गया।

8 से 10 दिन पुरानी है लाश पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिस तरह के डेड बॉडी की कंडीशन थी, उससे ऐसा लगता है कि यह लाश 8 से 10 दिन पुरानी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लाश के बारे में सबसे पहले अस्पताल के सिक्योरिटी स्टाफ तो पता चला था।

राउंड के दौरान उन्होंने जच्चा-बच्चा वार्ड की बैक साइड पर लाश देखी थी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना SMO ऑफिस को और SMO ऑफिस ने पुलिस को आगे सूचित किया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *