जालंधर की मकसूदा सब्ज़ी मंडी में चली गोलियां: भाजपा नेताओं के बीच खूनी विवाद, CCTV से खुलेगा राज

जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: जालंधर की मकसूदा सब्ज़ी मंडी में चली गोलियां: भाजपा नेताओं के बीच खूनी विवाद, CCTV से खुलेगा राजालंधर की मकसूदा सब्ज़ी मंडी में उस समय हड़कंप मच गया जब भाजपा से जुड़े युवकों के बीच विवाद खूनी झड़प में बदल गया और गोलियां चल गईं। घटना में युवा नेता मोनू पुरी के पैर में गोली लगने की सूचना है, जिसके बाद उन्हें तुरंत Orthonova Hospital में भर्ती करवाया गया।

जानकारी के अनुसार, गोली चलाने वाले भी भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं। आरोप है कि लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग की गई। वहीं दूसरे पक्ष का दावा है कि मोनू पुरी ने खुद पहले गोली चलाई थी और हाथापाई के दौरान वही गोली उनकी अपनी रिवॉल्वर से उनके पैर में लग गई।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश को विवाद की वजह माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि फायरिंग तक पहुंच गया।

दूसरे पक्ष के घायल युवक तरुण ने आरोप लगाया कि मोनू पुरी सुबह से ही कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के युवकों को इकट्ठा कर उन पर हमला करने की तैयारी कर रहा था। तरुण का कहना है कि मोनू पुरी खुद गोली चलाते समय घायल हुआ और अब झूठा आरोप लगाकर उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। माना जा रहा है कि वीडियो सामने आने के बाद फायरिंग की असली कहानी साफ हो सकेगी।