Crime Municipal corporation Rb Top News Uncategorized अजब-गजब ऊना कपूरथला कुल्लु गुरदासपुर चंडीगढ़ चंडीगढ़ धर्म नई दिल्ली पटियाला बठिंडा बिलासपुर मंडी मोगा राजनीति रोपड़ लोकसभा चुनाव-2019 विधानसभा 2022 चुनाव शिक्षा शिमला श्रीनगर हमीरपुर हरियाणा होशियारपुर

जालंधर: चली डिच Imperial Manor के साथ काटी जा रही 6 एकड़ मे कॉलोनी व अमर पैलेस की अवैध बिल्डिंग पर,

  • जालंधर: चली डिच Imperial Manor के साथ काटी जा रही 6 एकड़ मे कॉलोनी व अमर पैलेस की अवैध बिल्डिंग पर, पढ़ें व देखे

 

जालन्धर रोज़ाना भास्कर (ब्यूरो)करोड़ों का CLU चोरी करने वाले कालोनाईजर के खिलाफ निगम ने बड़ी कारवाई की है। जालन्धर में अवैध कालोनियों के आंकड़े दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहा है। जिसमें सैंकड़ों अवैध कालोनियों की निगमस्तर पर सैंकड़ों शिकायतें पैडिंग हैं जिनके खिलाफ कोई कारवाई नहीं हो रही। इसी कड़ी में चंडीगढ़ से पड़ी फटकार के बाद निगम कमिशनर अभिजीत कपलिश ने होशियारपुर रोड पर स्थित होटल Imperial Manor के साथ काटी जा रही 6 एकड़ की अवैध कालोनी को डिमोलिश करने के लिए टीम को भेजा। इस कालोनी में 50 से ज्यादा प्लाट प्राप्टी डीलरों ने बुक करवा लिए थे। मगर अब कालोनाईजर तथा निगमस्तर पर अधिकारियों की मिलीभगत का पर्दाफाश करते हुए सीएम मान ने ऐसी सभी अवैध कालोनियों पर डिच चलाने के लिए सख्त आदेश जारी कर दिए हैं।
निगम के अधिकारियों का कहना है कि जिस अवैध कॉलोनी में अवैध निर्माण को गिराया गया है, इसके मालिकों ने निगम के खजाने को बहुत मोटा चूना लगाया है। निगम के अधिकारियों ने कहा कि अवैध तरीके से कॉलोनी काट कर करीब एक करोड़ रुपए की सीएलयू फीस की चोरी की गई है। बिना लैंड यूज चेंज करवाए ही प्लाट बेचे जा रहे थे। नगर निगम के टीम ने Imperial Manor के बाद निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने ढिलवां रोड पर स्थित अमर पैलेस के पास भी अवैध तरीके से बनाई जा रही इमारतों पर कार्रवाई की है। बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने अमर पैलेस के पास बनाई जा रही 2 कॉमर्शियल इमारतों पर कार्रवाई की है। दोनों इमारतों में तोड़फोड़ कर उन्हें ध्वस्त कर दिया गया है।

 

 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *