जालंधर डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा: गैंगस्टर जोगा फोलड़ीवाल ने ली जिम्मेदारी

जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो। न्यू दशमेश नगर में हुए डबल मर्डर मामले में नया मोड़ आ गया है। विदेश में बैठे गैंगस्टर जोगा फोलड़ीवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सौरभ और सिमरनजीत उर्फ पप्पू की हत्या की जिम्मेदारी ली है।

पोस्ट में उसने दावा किया कि दोनों ने जेल में उसके साथी सुखमन बराड़ को नुकसान पहुंचाया था, जिसके चलते यह वारदात करवाई गई। साथ ही उसने सौरभ के साथियों को भी खुली धमकी दी है।

गौरतलब है कि शुक्रवार को हुई फायरिंग में सिमरनजीत की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि सौरभ ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। पुलिस ने 7 आरोपियों की पहचान कर ली है और लगातार छापेमारी जारी है। वहीं, परिजनों ने पुलिस पर पहले शिकायत के बावजूद कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।