जालंधर में शोरूम कर्मी पर चलाई गोली शराब के नशे में मालिक ने की वारदात, निशाना चूकने से बचा, केस दर्ज
जालंधर के संतोखपुरा इलाके में स्थित बीएमएस फैशन के मालिक लक्ष्य वर्मा ने अपने ही शोरूम के कर्मचारी पर गोलियां चला दीं। निशाना चूक जाने से शोरूम कर्मी बाल-बाल बच गया। पीड़ित अमित कल्याण ने थाना डिवीजन नंबर 8 पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने लक्ष्य वर्मा के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। जानकारी देते हुए बीएमएस फैशन में काम करने वाले अमित कल्याण ने बताया कि वह बीएमएस शोरूम के बाहर खड़े थे। इसी दौरान लक्ष्य वर्मा भी पहुंचे. नशे में था। किसी बात पर लक्ष्य उससे बहस करने लगा और उसे गोली मारने की धमकी दी। जब अमित ने विरोध किया तो लक्ष्य ने आपा खो दिया और अमित पर गोली चला दी।
अभी तक नहीं हुई गिरफ्तारी
जिस हथियार से उसने गोली चलाई वह लक्ष्य के दोस्त सैनी का बताया जा रहा है। थाना 8 के एएसआई किशोर कुमार ने बताया कि लक्ष्य का खुद का हथियार पुलिस पहले ही जब्त कर चुकी है। हथियार के मालिक का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल लक्ष्य वर्मा की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पहले भी गोलियां चला चुका है लक्ष्य
जानकारी के मुताबिक, पिछले साल अगस्त 2023 में संपत्ति विवाद में लक्ष्य वर्मा ने गोली चलाई थी। तब भी उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था लेकिन दबाव के कारण पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं सकी थी. पुलिस की इस ढीली कार्रवाई से लक्ष्य वर्मा के हौंसले और भी बुलंद हो गए।