Top News Uncategorized

जालंधर में BJP के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर के बाहर लगाया धरना पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका

पंजाब के जालंधर में किसानों द्वारा बीजेपी के पूर्व मंत्री रहे मनोरंजन कालिया के घर के बाहर मंगलवार को दोपहर जोरदार प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसान नेताओं ने कहा- जालंधर के लोगों ने तीन बार मनोरंजन कालिया को काम करने का मौका दिया मगर फिर भी नेता हमारी बात केंद्र सरकार तक पहुंचने में विफल रही। धरना देख कर पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया किसानों को मिलने पहुंचे और कहा- जल्द केंद्र सरकार किसानों के मांगें पर विचार कर उन्हें पूरा किया जाएगा।

किसान बोले- हमारे प्रति केंद्र की नियत अच्छी नहीं

किसानों ने कहा- केंद्र की पॉलिसी के चलते आज किसान सड़कों पर आने के लिए मजबूर हो गया है। किसानों ने कहा कि बीजेपी ने वोटें पंजाबियों से लिए और मगर पंजाब के लिए कुछ नहीं किया, सिर्फ बीजेपी की की नौकरी करते रहे।

किसानों ने कहा- पंजाब के लोग वो हैं, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अहम योगदान किया है। मगर हमारे साथ ही सरकार ऐसा कर रही है। किसानों ने कहा- केंद्र सरकार की किसानों के प्रति अच्छी नियत नहीं है। जिसके चलते सरकार किसानों को इगनौर कर रही है। कांग्रेस ने भी लगाया था पूर्व मंत्री के घर के बाहर धरना

बता दें कि कुछ दिन पहले कांग्रेस की लीडरशिप ने पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर के बाहर धरना लगाया था। जिसमें पूर्व विधायक लाडी शेरोवालिया ने कहा था कि इससे पहले भी केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों द्वारा एक साल लगातार प्रदर्शन किया गया था। जिसमें 500 से ज्यादा किसानों की जान चली गई थी। अब फिर किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है। केंद्र ने उनकी मांग मानने का वादा किया था। मगर केंद्र ने उक्त मांगे पूरी नहीं की।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *