Uncategorized

जालंधर : रवि गिल सुसाइड केस चौथे आरोपित पत्रकार को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार!

रोज़ाना भास्कर जालंधर (ब्यूरो):- रवि गिल सुसाइड मामले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी पुलिस ने चौथे आरोपी राजेश कपिल को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने राजेश कपिल को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। बता दें कि 3 आरोपियों को पुलिस ने बीते दिन देर रात गिरफ्तार कर लिया था। दरअसल, बीते दिन रवि के संस्कार के बाद कीर्ति, शुभम और गौरा की एक वीडियो वारयल हुई थी। जिसमें उन्होंने लाइव होकर अपने आप को बेकसूर बताया था। इस वायरल वीडियो के बाद रवि के परिजनों में देर रात काफी रोष पाया गया। उनका आरोप था कि पुलिस ने कीर्ति और शुभम की गिरफ्तार के बारे में झूठ बोलकर रवि का संस्कार करवाया था।

 

अगर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था तो दोनों सोशल मीडिया पर लाइव कैसे हो गए। इस दौरान रवि के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने के लेकर पीएपी हाईवे जाम कर दिया था। मामला गर्माता देखकर मौके पर विधायक रमन अरोड़ा और पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल मौके पर पहुंचे और उन्होंने कीर्ति, शुभम, और गौरा को गिरफ्तार कर देर रात रवि के परिजनों को उनकी गिरफ्तारियां दिखाई। जिसके बाद रवि के परिजनों ने धरना खत्म कर दिया। लेकिन उन्होंने देर रात चौथे आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस को अल्टीमेटम आज का दिया हुआ था। सूत्रों के अनुसार चौथे आरोपी राजेश कपिल को पुलिस ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस कुछ भी कहने से गुरेज कर रही है। जल्द ही पुलिस इस मामले को लेकर खुलासा कर सकती है।

 

 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *