नई दिल्ली. वायुसेना के पायलट, विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान शुक्रवार रात 9.21 पर भारत लौटे। नीली कोट, ग्रे पैंट और सफेद शर्ट पहने अभिनंदन की अगवानी सीमा सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारियों ने शून्य रेखा पर की।
अटारी बार्डर पर अभिनंदन के साथ एक महिला थी, कुछ लोग उस महिला को उनकी पत्नी मान रहे थे। तो बता दे कि वह महिला पाकिस्तान के विदेश कार्यालय में निदेशक डॉ फरिहा बुगती हैं। डॉक्टर बुगती एक एफएसपी अधिकारी हैं और अपने विदेश कार्यालय पर भारत के मामलों को संभालने की प्रभारी हैं।