जालंधऱ. जालंधरके सीआईए स्टाफ-1 की पुलिस ने चुनावी मौसम में दो लोगों को नशीले पाऊडर और खतरनाक हथियार बरामद कर गिरफ्तार किया है।
पुलिस कमिशनर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस ने सन्नी निवासी किशनपुरा जालन्धर (हाल निवासी गीता कालोनी काला संघिया रोड जालंधर) को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 1270 ग्राम नशीला पाऊडर, एक पिस्टल 315 बोर व दो रोंद, एक देसी पिस्तौल 32 बोर व 5 रोंद, होंडा सिटी कार और 1.05 लाख रुपए बरामद किए है। जबकि राहुल निवासी अशोक विहार जालंधर के कब्जे से एक 9 एमएम देसी पिस्टल और चीना रोंद बरामद किया है।