रोजाना भास्कर (चंडीगढ़/अमृतसर): शनिवार को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अकाल तख्त साहिब अमृतसर के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह को पत्र लिखा है।
जिसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्व डॉ. मनमोहन सिंह को पंथ रतन की उपाधि देने पर विचार करने का अनुरोध किया है।