पट्टी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की अटकलों पर लगाया विराम, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए समर्थकों का जताया आभार
चंडीगढ़, रोजाना भास्कर ब्यूरो: पंजाब की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जेल में बंद आम आदमी पार्टी के पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। उनके फेसबुक अकाउंट पर साझा की गई पोस्ट के जरिए इस फैसले की जानकारी सामने आई है।

सोशल मीडिया पर भुल्लर ने लिखा कि उन्हें पता चला है कि पट्टी विधानसभा क्षेत्र के भाई-बहन चाहते हैं कि पार्टी उन्हें एक बार फिर चुनाव लड़ने का मौका दे, लेकिन उन्होंने इस बार चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।
उन्होंने पट्टी विधानसभा क्षेत्र के लोगों का आभार जताते हुए लिखा कि वह सभी के प्यार, सम्मान और विश्वास के आगे अपना शीश झुकाते हैं। जिन लोगों ने हर परिस्थिति में उनका साथ दिया और उन पर भरोसा बनाए रखा, वह जीवनभर उनके ऋणी रहेंगे। उन्होंने सभी समर्थकों का दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया।














