चंडीगढ़, रोजाना भास्कर ब्यूरो: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। बोर्ड चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नतीजों की घोषणा की। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर डालकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

इस बार फरीदकोट की हरलीन शर्मा ने पूरे पंजाब में टॉप कर इतिहास रच दिया। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जैतो की छात्रा हरलीन ने 650 में से पूरे 650 अंक हासिल किए। वहीं रूपनगर के मनिमहेश शर्मा ने 645 अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया।
होशियारपुर की रिया रानी ने भी 645 अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया। खास बात यह रही कि टॉप-3 में दो छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया।














