पराली और दिवाली के पटाखों का धुआं बना मुसीबत, लुधियाना का AQI 314 पहुंचा; पंजाब में इस सीजन पराली जलाने की 4,657 घटनाएं दर्ज
चंडीगढ़, रोजाना भास्कर न्यूज: पंजाब में वायु प्रदूषण ने खतरनाक रूप धारण कर लिया है। फरीदकोट का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 662 तक पहुंच गया है और एक दिन पहले यह दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर रहा। पराली जलाने और दिवाली पर हुई आतिशबाजी के धुएं से लोगों का सांस लेना मुश्किल हो रहा है। लुधियाना में AQI 314, अमृतसर में 268, जालंधर में 248 और पटियाला में 206 दर्ज किया गया।

सैटेलाइट आंकड़ों के मुताबिक, 15 सितंबर से 9 नवंबर तक पंजाब में पराली जलाने की 4,657 घटनाएं दर्ज हुईं, जो पिछले साल की इसी अवधि से 595 अधिक हैं। तरनतारन में सबसे ज्यादा 659 और फिरोजपुर में 621 घटनाएं सामने आईं।

वहीं, पराली जलाने वालों पर अब तक 72.85 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है और 938 एफआईआर दर्ज की गई हैं। बिगड़ते हालात के बीच सवाल उठ रहा है कि आखिर पंजाब की हवा में घुलते जहर के लिए पराली, पटाखे या अन्य प्रदूषणकारी गतिविधियां कितनी जिम्मेदार हैं?














