Top News Uncategorized

पंजाब में आज बारिश का येलो अलर्ट सुबह माझा में बरसे बादल, मालवा में भी बारिश का अलर्ट सितंबर ने तोड़े गर्मी के रिकॉर्ड

रोज़ाना भास्कर जालंधर (ब्यूरो):- पंजाब में सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। जिसके बाद पंजाब में सुबह के तापमान में औसतन 1 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। वहीं आने वाले दिनों में भी बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार दिन के तापमान में अब धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिलेगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग ने आज अमृतसर में येलो अलर्ट जारी कर रखा है। माझा के पठानकोट, गुरदासपुर व अमृतसर के साथ-साथ होशियारपुर में भी बारिश हुई। वहीं अब मौसम विभाग ने मालवा के पटियाला, मोहाली और लुधियाना के आसपास के एरिया में बारिश का अलर्ट दिया है। यहां आने वाले कुछ घंटों में तेज बारिश होने की संभावनाएं हैं।

गर्मी ने तोड़े रिकार्ड इस साल गर्मी ने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। पंजाब में बीते एक सप्ताह में 83% कम बारिश दर्ज की गई है। जिसके चलते पंजाब में बीते दो सप्ताह में गर्मी बढ़ती गई। पंजाब के शहरों का औसतन तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री तक अधिक दर्ज किया गया है।

सितंबर के पहले दो सप्ताह में तापमान औसतन 34 डिग्री के करीब रहता है। लेकिन इस साल औसतन तापमान 38 के करीब रहा है, जबकि कुछ शहरों का तापमान 39 डिग्री तक के करीब दर्ज किया गया।

18 सितंबर तक बारिश की संभावना मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 18 सितंबर तक पंजाब में बारिश के आसार बन रहे हैं। जबकि आज मौसम विभाग ने पूरे पंजाब में येलो अलर्ट जारी कर रखा है। एक्सपर्ट्स के अनुसार इस बारिश के बाद अब मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

रातें ठंडी होने लगेंगी, वहीं दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। दिन का अधिकतम तापमान जो 37 डिग्री तक पहुंच चुका था, अब उसमें गिरावट होगी और 34 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा।

पंजाब के शहरों का तापमान पंजाब में आज बारिश के साथ-साथ मौसम सुहावना रहेगा और गर्मी से भी राहत मिले। पंजाब के प्रमुख शहरों का तापमान-

अमृतसर – अमृतसर आज पंजाब में सबसे ठंडा शहर रहा है। यहां न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं सुबह के समय बारिश के बाद गर्मी से राहत है। दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने का अनुमान है।

जालंधर – शहर का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के करीब दर्ज किया गया। वहीं आज बारिश के आसार यहां भी बने हुए हैं। आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।

लुधियाना – शहर का न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं आज लुधियाना में बारिश के आसार बने हुए हैं। आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *