पंजाब में वोटर लिस्ट की बड़ी अपडेट, 25 जून से शुरू होगी घर-घर जांच

चंडीगढ़/जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: Punjab में मतदाता सूचियों की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया 25 जून से शुरू होने जा रही है। Election Commission of India द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं के एन्यूमरेशन फॉर्म भरवाएंगे। राज्य में अब तक 83.69 फीसदी प्री-मैपिंग का काम पूरा हो चुका है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी Anindita Mitra ने बताया कि इस अभियान के लिए 24,453 बीएलओ, 2,476 सुपरवाइजर, 117 ईआरओ और 234 एईआरओ की टीमें तैनात की गई हैं। 25 जून से 24 जुलाई तक घर-घर सर्वे किया जाएगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची 1 अक्टूबर को प्रकाशित होगी।

चुनाव आयोग के अनुसार ग्रामीण इलाकों में प्री-मैपिंग का काम तेजी से पूरा हुआ है। Mansa जिले में यह आंकड़ा 93 फीसदी से ज्यादा पहुंच चुका है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड को केवल पहचान के स्रोत के रूप में माना जाएगा, पहचान के अंतिम प्रमाण के तौर पर नहीं।