Uncategorized

पंजाब-हरियाणा के किसान नेता हिरासत में लिए: चंडीगढ़ में मांगों को लेकर धरना देने जा रहे थे; विरोध में तरनतारन में टोल प्लाजा पर बैठे

रोज़ाना भास्कर जालंधर (ब्यूरो):- चंडीगढ़ में मुआवजे समेत अन्य मांगों को लेकर धरना देने जा रहे पंजाब-हरियाणा के किसानों को दोनों राज्यों की पुलिस ने हिरासत में लेना शुरू कर दिया है। इसके विरोध में किसान संगठन सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस ने किसान नेताओं को राउंड-अप करने की कार्रवाई अल सुबह ही शुरू कर दी। गुरदासपुर में सुबह 5 बजे किसान नेताओं को हिरासत में लिया गया।

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के प्रधान सरवन सिंह पंधेर समेत सुरजीत सिंह और बहरामके समेत अन्य किसान नेताओं को भी हिरासत में रखा गया है। वहीं कई किसानों को नजरबंद किया गया है।

तरनतारन में सड़कों पर उतरे किसान पुलिस कार्रवाई से भड़के किसान तरनतारन में सड़कों पर उतर आए। किसान टोल प्लाजा के पास धरने पर बैठ गए। फिलहाल टोल प्लाजा से वाहनों को निकलने दिया जा रहा है। पुलिस-प्रशासन से सभी जत्थेबंदियों के किसान नेताओं को छोड़ने की मांग की जा रही है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वह टोल प्लाजा को पूरी तरह बंद कर देंगे।

कुरुक्षेत्र में किसान नेता हिरासत में कुरुक्षेत्र में किसान नेता संजीव आलमपुर को पुलिस हिरासत में लिया गया है। किसान नेता संजीव आलमपुर ने वीडियो जारी कर बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में मजदूरों-किसानों और व्यापारियों को मुआवजा दिलाने के लिए चंडीगढ़ घेराव करने के बारे में कहा था।

पंजाब गवर्नर से नहीं मिली कोई राहत किसान नेता संजीव आलमपुर ने कहा कि बीते कल प्रशासन ने गवर्नर बीएल पुरोहित से मीटिंग कराई, लेकिन गवर्नर से भी महज आश्वासन के अलावा कोई राहत नहीं मिल सकी थी। प्रशासन द्वारा आज बातचीत बारे कहा गया था, लेकिन पंजाब में सुबह से ही किसान नेताओं को हिरासत में लिया जाने लगा। सुबह 11 बजे अंबाला जिला प्रशासन द्वारा मीटिंग रखी गई, लेकिन इससे पहले हरियाणा में भी किसान नेताओं को हिरासत में लिया जाने लगा है।

किसान नेता पंधेर ने किया मोर्चा लगाने का ऐलान इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मीटिंग के बाद किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के प्रधान किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने चंडीगढ़ में मोर्चा लगाने का ऐलान किया था। किसान हजारों की संख्या में 22 अगस्त को चंडीगढ़ में मोर्चा लगाने की तैयारी में थे।

परेड ग्राउंड में प्रदर्शन की नहीं दी मंजूरी चंडीगढ़ पुलिस-प्रशासन किसानों से 20 अगस्त से ही बातचीत कर विरोध प्रदर्शन को टालने के प्रयास में लगा रहा। चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा किसानों को सेक्टर-25 स्थित रैली ग्राउंड में प्रदर्शन करने की परमिशन दी जा रही थी, लेकिन किसानों ने प्रदर्शन की जगह परेड ग्राउंड में दिए जाने की मांग की थी। इस पर सहमति नहीं बनने पर किसानों ने आज चंडीगढ़ की सीमा के समीप पहुंचना था।

 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *