जालंधर। डीएवी यूनिवर्सिटी से कुछ दूरी पर स्थित मोती बाग फ्लाईओवर के पास मंगलवार को लूट की वारदात से सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक दैनिक सवेरा के सीनियर पत्रकार कुश चावला को हथियारों के बल पर निशाना बनाते हुए लुटेरे उनकी सोने की दो अंगूठियां और करीब 20 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए।

वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने में जुटी है।

पत्रकार के साथ हथियारों के बल पर हुई इस लूट की घटना ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है.














