अमेरिका. टेक्सस में रहने वाली एक लड़की के बारे में बताने जा रहे है जिसे जान आप हैरान रह जाएंगे। इस लड़की की उम्र 20 वर्ष है और इसका शरीर पल भर में अपने आप ही गीला हो जाता है। लड़की का नाम सोफी ड्वेर है और वो एक कॉलेज स्टूडेंट है। दरअसल, सोफी को एक बीमारी है, जिसकी वजह से उसे किसी आम आदमी के मुकाबले 10 गुना ज्यादा पसीना आता है।
![Sophie Dwyer](https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2019/02/07/750x506/sophie-dwyer_1549543097.jpeg)
वही इस बीमारी के कारण सोफी को रोजाना 6 लीटर पानी पीना पड़ता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बीमारी का तब पता चला जब सोफी जब इस समस्या से बहुत ज्यादा परेशान हो गई, तब उसके माता-पिता उसे डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि सोफी को हाइपरहाइड्रोसिस नामक एक रेयर बीमारी है। यह ऐसी बीमारी है जो हर 200 लोगों में से एक को प्रभावित करती है।
डॉक्टर ने बताया, हाइपरहाइड्रोसिस बीमारी में इंसान के शरीर से बहुत ज्यादा पसीना निकलता है। ऐसा लगता है जैसे वो शख्स अभी-अभी नहा कर आया हो। सोफी के साथ भी ऐसा ही होता है। उसके कपड़े काफी जल्दी गीले हो जाते हैं, जिसकी वजह से उसे दिनभर में कई बार कपड़े बदलने पड़ते हैं।
![Sophie Dwyer](https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2019/02/07/750x506/sophie-dwyer_1549542754.jpeg)
सोफी का कहना है कि सर्दियों के मौसम में उन्हें सबसे ज्यादा परेशानी होती है, क्योंकि ठंड में वो गर्म कपड़े पहने रहती हैं लेकिन पसीना उनके शरीर को और ठंडा कर देता है। उनका कहना है कि पसीने से उनके कपड़े इतने भीग जाते हैं कि बाहर निकलते ही वो जम जाते हैं। सोफी ने आगे बताया कि वो जब भी कहीं बाहर जाती हैं तो खुद को सूखा रखने के लिए मजबूरन उसे अपने साथ एक हेयरड्रायर रखना पड़ता है और जब भी उन्हें ज्यादा पसीना आता है तो वह उसका इस्तेमाल कर लेती है।
![Sophie Dwyer](https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2019/02/07/750x506/sophie-dwyer_1549542612.jpeg)
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए