जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को प्रस्तावित जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन के उद्घाटन समारोह एवं जनसभा को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
इसी सिलसिले में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री श्रीनिवासुलू और रैली प्रभारी प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में स्थानीय भाजपा कार्यालय, सर्कुलर रोड में अहम बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।

कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां
बैठक में रैली की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियों और विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं ताकि कार्यक्रम का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।
श्रीनिवासुलू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जालंधर दौरा पंजाब के लिए ऐतिहासिक अवसर है और भाजपा कार्यकर्ता इसे अभूतपूर्व बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटे हुए हैं।
रैली स्थल का भी किया निरीक्षण
बैठक के बाद राकेश राठौर सहित वरिष्ठ नेताओं ने रैली स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित टीमों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए।
ये वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
बैठक में पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू, पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण देव भंडारी, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, अविनाश चंद्र, सरबजीत सिंह मक्कड़, जगबीर सिंह बराड़, कर्मजीत कौर चौधरी, अशोक सरीन हिक्की, राजेश कपूर, रमन पब्बी, रवि महेंद्रू, सुभाष सूद, रमेश शर्मा, अमरजीत सिंह अमरी, सनी शर्मा, अनिल सच्चर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।














