कपूरथला/चंडीगढ़, रोजाना भास्कर ब्यूरो: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने कपूरथला नगर निगम के मेयर चुनाव पर अंतरिम रोक लगाते हुए बड़ा आदेश जारी किया है। विधायक राणा गुरजीत सिंह और 26 पार्षदों की याचिका पर सुनवाई के बाद अदालत ने अगले आदेश तक डीसी आकाश बंसल को नगर निगम का प्रशासक (Administrator) नियुक्त कर दिया। मामले की अगली सुनवाई 30 जुलाई को होगी।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि बहुमत होने के बावजूद 27 पार्षदों को अपना मेयर उम्मीदवार प्रस्तावित करने और मतदान का अवसर नहीं दिया गया।
साथ ही पहली बैठक में देरी, चुनाव प्रक्रिया में अनियमितता और पूरी बैठक की वीडियोग्राफी न होने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। हाईकोर्ट ने सरकार से 8 जुलाई की बैठक का पूरा रिकॉर्ड और वीडियो रिकॉर्डिंग पेश करने के निर्देश दिए हैं।














