उत्तर प्रदेश, रोजाना भास्कर ब्यूरो: मंगलवार तड़के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब लुधियाना से आजमगढ़ जा रही तेज रफ्तार लग्जरी बस धनपतगंज थाना क्षेत्र के चतुरी का पुरवा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 30 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें करीब 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बस पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और पुलिस टीम के साथ अधिकारी मौके पर पहुंचे। Inderjeet Singh और Charu Nigam भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।

सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए राजकीय मेडिकल कॉलेज, सुल्तानपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और पूरे मामले की पड़ताल जारी है।
#PurvanchalExpressway #BusAccident #BreakingNews #RoadAccident #UttarPradesh #Sultanpur #Azamgarh #Ludhiana #AccidentNews #Emergency #IndiaNews #TrafficAccident














