‘रुस्तम-ए-हिंद’ जस्सा पट्टी की सियासी एंट्री: CM भगवंत मान की मौजूदगी में AAP में शामिल

चंडीगढ़, रोजाना भास्कर ब्यूरो: कुश्ती जगत में ‘जस्सा पट्टी’ के नाम से मशहूर रुस्तम-ए-हिंद जसकवार सिंह पट्टी ने अपनी टीम के साथ आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। Bhagwant Mann के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनका पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री मान ने कहा कि जस्सा पट्टी ने देश-विदेश में अपनी प्रतिभा से पंजाब का नाम रोशन किया है और अब उनके राजनीतिक सफर से भी समाज को सकारात्मक दिशा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि जस्सा पट्टी जनसेवा के क्षेत्र में भी उतनी ही लगन और समर्पण के साथ काम करेंगे।

जस्सा पट्टी का AAP में शामिल होना पार्टी के लिए एक बड़ा सियासी संदेश माना जा रहा है, खासकर युवा वर्ग और खेल जगत में इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है।

#JassaPatti #BhagwantMann #AamAadmiParty #PunjabPolitics #RustamEHind #WrestlingStar #AAPPunjab #PoliticalUpdate #PunjabNews #BreakingNews