जालंधर/नकोदर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: देर रात पूर्व मुख्यमंत्री एवं जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि नकोदर में छापेमारी के दौरान उन्हें कथित अवैध माइनिंग करते हुए पकड़ा गया।

घटना का वीडियो भी सामने आने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, मामले में संबंधित प्रशासन या पुलिस की ओर से अभी तक आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।














