Uncategorized

बोइंग 737 मैक्स पर संकट: आज रद्द हो सकती हैं 30 से 35 फ्लाइट

नई दिल्ली. हाल ही में दो बड़े विमान हादसों के बाद सवालों में घिरे बोइंग 737 मैक्स विमानों की उड़ानें बुधवार से भारत में भी रोक दी गई हैं। स्पाइसजेट को 14 फ्लाइटें रद्द करनी पड़ीं हैं। आज ये आंकड़ा 30 से 35 फ्लाइट का हो सकता है। सरकार ने माना कि गुरुवार का दिन चुनौती भरा हो सकता है और यात्रियों की परेशानियां कम करने के निर्देश जारी किए हैं।

डायरेक्ट्रेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने एविएशन कंपनियों से कहा है कि अपने ग्राउंड किए गए बोइंग विमानों के यात्रियों को या तो पैसा वापस करें या उनको दूसरे विमान से ले जाने का प्लान बनाएं। डीजीसीए ने कहा कि कंपनी यह भी बताए कि बोइंग विमान नहीं चलने से आगे किराया न बढ़े इसके क्या इंतजाम कंपनियां कर रही हैं।

आपको बता दें कि इथोपियन विमान दुर्घटना के बाद दुनियाभर के कई देशों ने बोइंग मैक्स विमानों पर रोक लगा दी है। भारत ने भी इन विमानों पर रोक लगाई है साथ ही बुधवार को बाहर से आने वाले बोइंग विमानों पर भी बैन लगा दिया गया है।

पिछले साल की तुलना में कुछ प्रमुख रूटों पर किराए दोगुने से ज्यादा हैं। घाटे में चल रही जेट एयरवेज ने 5 और विमान ग्राउंड कर दिए हैं। इंडिगो पायलटों की कमी से रोज 30 फ्लाइटें रद्द कर रही है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *