भाजपा युवा मोर्चा पंजाब की ओर से जालंधर की नई टीम की घोषणा, पंकज जुल्का बने मीडिया सेक्रेटरी

पार्टी हाईकमान का जताया आभार, युवाओं को भाजपा के साथ जोड़ने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो (हरीश शर्मा): भारतीय जनता पार्टी पंजाब की ओर से युवा मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। इसमें जालंधर के पंकज जुल्का को मीडिया सेक्रेटरी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति से उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर पंकज जुल्का ने भाजपा के प्रदेश नेतृत्व और पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ उसे निभाएंगे।

उनका मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को भाजपा के साथ जोड़ना और पार्टी की नीतियों, विचारधारा तथा जनकल्याणकारी कार्यों को लोगों तक पहुंचाना होगा।

पंकज जुल्का ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उनकी भागीदारी से संगठन को और मजबूत बनाया जा सकता है। वह मीडिया के माध्यम से पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने के साथ-साथ युवाओं को संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करेंगे।

उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह पार्टी की मजबूती के लिए पूरी मेहनत से काम करेंगे और भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में अपना योगदान देंगे।