Uncategorized

मोगा नगर निगम पर AAP का कब्जा गाड़ी रिपेयर करने वाले बलजीत चन्नी नए मेयर बने 50 में से 42 पार्षदों का समर्थन

रोज़ाना भास्कर जालंधर (ब्यूरो):- पंजाब की मोगा नगर निगम पर भी आम आदमी पार्टी का कब्जा हो गया है। बलजीत सिंह चन्नी मोगा के नए मेयर बन गए हैं। कुल 50 पार्षदों वाले मोगा नगर निगम में 42 ने बलजीत सिंह चन्नी का समर्थन किया। वोटिंग के दौरान 8 पार्षद गैर हाजिर रहे। जिसके बाद चानी को सर्वसम्मति से मेयर चुन लिया गया।

नए मेयर वार्ड नंबर 8 से नगर निगम के पार्षद हैं। उन्होंने 2021 निगम चुनाव में आम आदमी की चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बलजीत चन्नी समाज सेवी हैं और गाड़ियों की रिपेयरिंग का काम भी करते हैं।

इस दौरान मिनी सेक्रेट्रिएट में कड़ी सुरक्षा मौजूद रही। इसके लिए डिवीज़नल कमिश्नर वहां पहुंचे हुए थे।

इससे पहले 4 जुलाई को नगर निगम की मेयर नीतिका भल्ला को विधायक ग्रुप के पार्षदों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव डालकर उतार दिया गया था। नितिका भल्ला लगभग 2 वर्ष मेयर के पद पर रही। इसके बाद विधायक द्वारा सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण शर्मा को अतिरिक्त चार्ज देकर कार्यकारी मेयर बनाया गया था।

 

 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *