मोगा. रैली को संबोधित करने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज मोगा पहुंचे। यहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोगा के गांव किली चाहला में आयोजित रैली में भी रॉफेल का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि रॉफेल विमान की खरीद का कांट्रेक्ट क्यों बदला। किसान कर्जमाफी को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। रैली को संबोधित करने से पहले राहुल गांधी ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात की।