Uncategorized

रुस से बड़ा समझौता: मारक क्षमता बढ़ाने के लिए परमाणु संचालित पनडुब्बी लेगा भारत

नई दिल्ली. भारत ने वीरवार को 10 वर्ष की अवधि के लिए भारतीय नौसेना के लिए परमाणु क्षमता से संपन्न हमलावर पनडुब्बी पट्टे पर लेने के लिए रूस के साथ तीन अरब डॉलर का समझौता किया। सैन्य सूत्रों ने यह जानकारी दी। दोनों देशों ने कई महीनों तक कीमतों और समझौते के विभिन्न पहलुओं पर बातचीत करने के बाद इस अंतर-सरकारी समझौते पर हस्ताक्षर किये।

सूत्रों ने बताया कि इस समझौते के तहत रूस अकुला वर्ग के पनडुब्बी को भारतीय नौसेना को 2025 तक सौंपेगा। उन्होंने बताया कि अकुला वर्ग पंडुब्बी को चक्र III नाम दिया गया है। यह भारतीय नौसेना को पट्टे पर दी जाने वाली तीसरी रूसी पनडुब्बी होगी। रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता से जब इस समझौते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने प्रतिक्रिया व्यक्त करने से इनकार कर दिया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *