Uncategorized

लखनऊः प्रेमी जोड़ों के लिए खास बन गई है ये जगह, प्यार पाने के लिए चढ़ाते हैं सिगरेट

लखनऊ.  वेलेंटाइन वीक चल रहा है और प्रेमी जोड़े इस वीक को मस्ती करते हुए मना रहे हैं। प्रेम के इसी मौसम में हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां प्रेमी जोड़े अपने मन की मुराद पूरी करने जाते हैं और यहां सिगरेट चढ़ाते हैं। जी हां, ये जगह है लखनऊ के मूसा बाग में बनी एक मजार। दरअसल ऐसी मान्यता है कि यहं सिगरेट चढ़ाने से प्रेमी जोड़ों के मन की मुराद पूरी होती है। यह मजार पहले खंडहर था। बाद में यहां सब्जी मंडी बन गई।
एक और रोचक बात ये है कि ये मजार किसी पीर-फकीर की नहीं, बल्कि एक अंग्रेज सैन्य अधिकारी कैप्टन वेल्स की है, जिसे सिगरेट और अल्कोहल से प्रेम था। यहां आजादी से पहले अंग्रेज निवास करते थे। साल 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों एवं भारतीय स्वतंत्रता सैनिकों के मध्य भीषण गोलाबारी हुई। बता दें कि, इस गोलाबारी में कैप्टन वेल्स की मृत्यु हुई थी, जिन्हें सिगरेट तथा अल्कोहल से बहुत प्रेम था। बहुत से लोगों को ये भी नहीं मालूम था कि कैप्टन वेल्स कब से कप्तान बाबा बन गए।

अब इस मजार पर प्रत्येक शख्स अगरबत्ती और चादर की बजाए कप्तान बाबा को प्रसन्न करने हेतु सिगरेट चढ़ाता है। साथ ही यहां सिगरेट चढ़ाने वाले अधिकतर प्रेमी जोड़े होते हैं। क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि यहां सिगरेट चढ़ाने से प्रेमी या प्रेमिका को अपना खोया हुआ प्यार फिर से मिल जाता है। 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *