लुधियाना (रोजाना भास्कर): पंजाब की लुधियाना की वेस्ट विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी ने उपचुनाव जीत लिया है। इसका अभी औपचारिक ऐलान होना बाकी है। 14 राउंड में से 13 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। AAP के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा की लीड 10 हजार पार हो गई है।
वर्करों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। वर्कर ढोल की थाप पर नाच रहे हैं। रोड शो की तैयारी भी शुरू हो गई है।
वहीं, दूसरे पर कांग्रेस, तीसरे पर BJP और चौथे नंबर पर शिरोमणि अकाली दल है। ये काउंटिंग खालसा कॉलेज फॉर विमेन के ऑडिटोरियम में हो रही है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट गिने गए। अब EVM से वोट गिने जा रहे हैं।
AAP की लीड 3 राउंड तक लगातार बढ़ी, लेकिन चौथे, पांचवें और छठे राउंड में कम हुई। तीनों राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार को सबसे ज्यादा वोट मिले। 3 राउंड में AAP की लीड घटने के बाद 7वें से फिर बढ़ना शुरू हुई।
इस सीट पर उपचुनाव के लिए 19 जून को वोटिंग हुई थी, जिसमें 51.33% मतदाताओं ने मतदान किया।
काउंटिंग से जुड़े अपडेट्स, राउंड साइज देखें
AAP leading by 10637 votes by end of 14 th round : total rounds 14
Aap 35179
Bjp 20323
Sad 8203
Cong 24542
Nota 793
Lead 10637
Total vote 90160
13 राउंड पूरे होने के बाद AAP की लीड 10 हजार पार हो गई है।
12 राउंड: AAP को 2365, कांग्रेस को 1172, BJP को 1624 और शिरोमणि अकाली दल को 499 वोट मिले।
11 राउंड: AAP को 2776, कांग्रेस को 1318, BJP को 719, और शिरोमणि अकाली दल को 894 वोट मिले।
10 राउंड: AAP को 2679, कांग्रेस को 1405, BJP को 1199, और शिरोमणि अकाली दल को 465 वोट मिले। लीड 6026 पहुंची।
9 राउंड: AAP को 2625, कांग्रेस को 1435, BJP को 1118, और शिरोमणि अकाली दल को 422 वोट मिले। AAP की लीड बढ़कर 4748 हो गई।
8 राउंड: AAP को 2222, कांग्रेस को 1936, BJP को 925 और शिरोमणि अकाली दल को 642 वोट मिले। AAP की लीड 3558 हुई।
7 राउंड: AAP को 2872, कांग्रेस को 1886, BJP को 1136 और शिरोमणि अकाली दल को 243 वोट मिले। आप की लीड बढ़ी।
6 राउंड: AAP को 2166, कांग्रेस को 2384, BJP को 1872, और शिरोमणि अकाली दल को 324 वोट मिले। आप की लीड घटकर 2286 रह गई।
5 राउंड: AAP को 2055, कांग्रेस को 2395, BJP को 1638, और शिरोमणि अकाली दल को 241 वोट मिले। कांग्रेस को सबसे ज्यादा वोट मिले।
4 राउंड: AAP को 1988, कांग्रेस को 2327, BJP को 1976, और शिरोमणि अकाली दल को 143 वोट मिले। AAP की लीड घटी
3 राउंड: AAP को 2423, कांग्रेस को 1722, BJP को 2421 और शिरोमणि अकाली दल को 811 वोट मिले।
2 राउंड: AAP को 2959, कांग्रेस को 1746, BJP को 1619 और शिरोमणि अकाली दल को 1061 वोट मिले।
1 राउंड: AAP को 2895, कांग्रेस को 1626, BJP को 1177 और शिरोमणि अकाली दल को 703 वोट मिले।