Uncategorized

शहर में जेडीए की अवैध निर्माण पर कार्रवाई 9 गैर कानूनी निर्माण कार्यों पर चलाई मशीन प्रशासत ने लोगों भी कहा- अनधिकृत कॉलोनी में न प्लॉट-मकान

रोज़ाना भास्कर जालंधर (ब्यूरो):- शहर में नगर निगम के बाद अब जालंधर विकास अथॉरिटी (JDA) ने भी अवैध निर्माण के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जालंधर विकास अथॉरिटी (जेडीए) की टीम ने शुक्रवार को 4 अलग-अलग स्थानों पर 9 अवैध निर्माणों पर मशीन चलाकर इन्हें ध्वस्त कर दिया। यहां पर अवैध रूप से कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था।

जालंधर विकास अथॉरिटी (JDA) के मुख्य प्रशासक के आदेश पर आज सुबह – सुबह पुलिस बल की मौजूदगी में गांव फोल्हड़ीवाल, धनाल कलां, लांबड़ा और 66 फुट रोड के आसपास अपनी मशीनरी और कर्मचारियों को लेकर अवैध निर्माण गिराने के लिए अभियान चलाया गया।

अवैध कॉलोनियों पर जीरो टॉरलेंस JDA के मुख्य प्रशासक ने कहा कि अवैध कॉलोनियों पर विशेष ध्यान देने के साथ अनधिकृत और अनियोजित निर्माणों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि अनधिकृत कॉलोनियों में प्लॉट बेचकर भोले-भाले निवासियों को धोखा देने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है।

उन्होंने कहा कि जे. डी. ए. आने वाले हफ्तों में ऐसे और अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने आम लोगों से अनधिकृत कॉलोनियों में संपत्ति /प्लॉट/ भवन न खरीदने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसारजालंधर विकास अथॉरिटी (JDA) ने इसके अधिकार क्षेत्र में आने वाली ऐसी किसी भी कॉलोनी या इमारत के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *