शिमला

शिमलाः प्रियंका के होर्डिंग से भरा राजीव भवन, चुनाव की तैयारी

शिमला. लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के होर्डिंग लगा दिए गए हैं। पीसीसी महासचिव रजनीश किमटा के कमरे में प्रियंका का पहला होर्डिंग लगाया गया है। एक कोने में अध्यक्ष राहुल गांधी और बीच में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की फोटो है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने से पहले शिमला से लंबा नाता रहा है।

प्रियंका ने शिमला के पास छराबड़ा में मकान बनाया है। इसे बनाते समय प्रियंका ने छराबड़ा के कई बार चक्कर लगाए हैं। प्रियंका को प्रदेश कांग्रेस के नेता शिमला से जोड़ने लगे हैं। इस बार होने वाले लोकसभा चुनाव में प्रियंका के फोटो वाले पोस्टर, बैनर और होर्डिंग लगाने की तैयारी की जा रही है।

इसकी पहल राजीव भवन से कर दी गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी के दफ्तर के बाहर भी प्रियंका और राहुल गांधी के फोटो वाले होर्डिंग लगाए जाने हैं।

इसके लिए प्रदेश कांग्रेस के नेता पूरी तैयारी कर चुके हैं। दूसरी ओर, प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि प्रियंका गांधी का हिमाचल खासकर शिमला से नाता है। उनका छराबड़ा में मकान भी बन चुका है। प्रियंका का शिमला से नाता है, इसे कोई नकार नहीं सकता। 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *