शिमला

हिमस्खलनः 3 दिन से बर्फ में दबे सेना के 5 जवान जिंदा बचाए

शिमला. हिमाचल प्रदेश के किनौर जिले में बुधवार को हुए हिमस्खलन की चपेट में आए सेना के 5 जवानों को शुक्रवार देर रात बचा लिया गया। इस हादसे की चपेट में कुल 11 जवान आ गए थे। इसके बाद उनकी तलाश के लिए सेना, भारत-तिब्ब्त सीमा बल (आईटीबीपी) और पुलिस की टीम ने ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान एक जवान शहीद हो गया और 5 जवान बचा लिए गए और 5  अन्य लापता थे।

 मीडिया रिपोर्ट्स में पहले आशंका जताई गई कि पांचों जवान शहीद हो गए, लेकिन आखिर में इन्हें बचा लिया गया। जवानों की तलाश में 150 जवानों को लगाया गया था। दरअसल सेना के 16 जवान तिब्बत सीमा के पास नमज्ञा पहाड़ी क्षेत्र में पानी की पाइप लाइन ठीक करने गए थे और इसी दौरान शिपकिला के पास हिमस्खलन हुआ था। 

किन्नौर के डिप्टी कमिश्नर गोपाल चंद ने बताया कि हिमस्खलन की चपेट में आए सभी जवान जम्मू-कश्मीर राइफल्स के हैं। शहीद हुए जवान की पहचान रमेश कुमार (41) के तौर पर हुई। वह हिमाचल में बिलासपुर जिले के घुमरपुर गांव के रहने वाले थे। 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *