Uncategorized

हिमाचल प्रदेश में 1 हफ्ते बाद खिली धूप

शिमला. हिमाचल प्रदेश में लगभग एक सप्ताह तक हुई बर्फबारी और बारिश के बाद शनिवार को तेज धूप निकली है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि 25 फरवरी तक मौसम शुष्क बना रहेगा। 

पूरे राज्य में तेज धूप निकली है, लेकिन कई स्थानों पर तापमान हिमांक बिंदु से नीचे रहा। शिमला का न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री दर्ज किया गया। शिमला के आसपास के जगहों जैसे कुफरी, फागू और नारकंडा में बर्फबारी देखी जा सकती है। लाहौल एवं स्पीति का जिला मुख्यालय केलांग का न्यूनतम तापमान शून्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे ठंडा रहा।

किन्नौर जिले के कल्पा का तापमान शून्य से 3.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जबकि मनाली का न्यूनतम तापमान शून्य से 2.6 डिग्री नीचे, डलहौजी का 2.7 डिग्री और धर्मशाला का 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच, किन्नौर में पूह और करचम के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 5 पर पत्थर गिरने और हिमपात के कारण आवाजाही बाधित रही। अधिकारियों ने कहा कि सीमा सड़क संगठन की एक शाखा जीआरईएफ को सड़कें साफ करने के लिए तैनात किया गया है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *