चंबा/हिमाचल, रोजाना भास्कर ब्यूरो: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के ककीरा क्षेत्र में रविवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। गुजरात से आए पर्यटकों की टेंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिर गई, जिससे 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हैं।













