Uncategorized

हिसार: शार्ट सर्किट से घर में धमाका, एक परिवार के 3 लोग जिंदा जले

हिसार. हरियाणा के हिसार में उकलाना के नजदीकी गांव भैरी अकबरपुर के पास खेत में बने घर (ढ़ाणी) में धमाका हो गया। यह धमाका शुक्रवार रात करीब 2 बजे हुआ। धमाके के बाद घर में आग लग गई। इस हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए  हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। हादसे में घायल आरती ने बताया कि परिवार के सभी 8 लोग घर में सो रहे थे। देर रात जोरदार धमाके के बाद आग लग गई। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।

हादसे की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी करीब रात 3 बजे मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरु की। उन्होंने बताया कि घर में सुरेश व उसके भाई के परिवार के 8 लोग सो रहे थे। आग लगने के कारण सुरेश की पत्नी सुमन, बेटी निशा और रजनी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया, हादसे में सुरेश, उनकी भतीजी अंजू, चेतना और आरती झुलस गईं। रजत और गीता को सुरक्षित निकाल लिया गया। तीनों के शव सुबह 4 बजे नागरिक अस्पताल में भेजे गए हैं। 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *