Top News Uncategorized

होशियारपुर में तेजधार हथियारों से युवक को काटा पुरानी रंजिश में युवकों ने किए वार, हाथ-पैर लटके अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

रोज़ाना भास्कर जालंधर (ब्यूरो):- होशियारपुर में हलका मुकेरिया के पटियाला रोड पर कुछ युवकों ने एक युवक को तेजधार हथियारों से काट डाला। युवक को इतनी बुरी तरह से काटा गया कि उसका हाथ-पैर लटक रहे थे। युवक कई देर तक मौके पर ही तड़पता रहा। उसका काफी खून बह चुका था।

मृतक की पहचान गोबिंद राय उर्फ गोल्डी निवासी हाजीपुर, होशियारपुर के रूप में हुई है। घटना के बाद राहगीरों की मदद से उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे जालंधर के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुरानी रंजिश के चलते की गई हत्या थाना प्रमुख जोगिंदर सिंह ने बताया की हत्या करने वाले युवक भी मृतक के एरिया के ही रहने वाले हैं। पुरानी रंजिश के चलते युवक का कत्ल किया गया। मृतक शुक्रवार को मुकेरिया हलके में आया हुआ था। जिसका फायदा उठाकर विरोधियों द्वारा इसको रास्ते में ही घेर लिया और उसे तेजधार हथियारों से काट डाला।

उन्होंने बताया की मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर हत्या का केस दर्ज किया जा रहा। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमों को भी विभिन्न स्थानों पर भेज दिया गया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *