पंजाब कैबिनेट बैठक : राज्य सरकार की सहमति लिए बिना पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति करना तय प्रक्रियाओं और संवैधानिक नियमों का सीधा उल्लंघन- CM मान
चंडीगढ़, रोजाना भास्कर ब्यूरो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज दिल्ली जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री कल दिल्ली की जेल में बंद पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा से मुलाकात करेंगे।

मुख्यमंत्री की इस मुलाकात को राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। हालांकि, मुलाकात का एजेंडा और अन्य कार्यक्रमों को लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
पंजाब कैबिनेट बैठक : राज्य सरकार की सहमति लिए बिना पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति करना तय प्रक्रियाओं और संवैधानिक नियमों का सीधा उल्लंघन। हमारी मांग है कि इस नियुक्ति को तुरंत रोका जाए। सीएम भगवंत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर दी जानकारी।
आज पंजाब कैबिनेट की बैठक में केंद्र सरकार द्वारा पंजाब के हकों पर लगातार डाले जा रहे डाके और संवैधानिक नियमों के उल्लंघन के खिलाफ सर्वसम्मति से अहम प्रस्ताव पास किया गया…
राज्य सरकार की सहमति लिए बिना पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति करना तय प्रक्रियाओं (Memorandum of Procedure) और संवैधानिक नियमों का सीधा उल्लंघन है…
केंद्र द्वारा हमारे 9000 करोड़ के RDF फंड और बाढ़ राहत पैकेज को रोकना, BBMB नियमों में बदलाव और अब न्यायपालिका की नियुक्तियों में सीधा हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारी मांग है कि इस नियुक्ति को तुरंत रोका जाए और संवैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए राज्य की राय को उचित सम्मान दिया जाए।













