जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो। जालंधर मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की कनाडा के विंडसर शहर में हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावर ने उनके घर में घुसकर चाकू से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात पुलिस को टॉड लेन इलाके के एक घर में हमले की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस और एसेक्स-विंडसर आपातकालीन चिकित्सा सेवा की टीम ने घायल नैन्सी को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। नैन्सी ग्रेवाल सोशल मीडिया पर कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखने के कारण चर्चा में रहती थीं। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों की हर एंगल से जांच कर रही है।
#NancyGrewal #CanadaMurder #Windsor #JalandharNews #PunjabNews #BreakingNews #CrimeNews #IndianCommunity #InfluencerNews














