काली एक्टिवा पर थिरकी तीज, फुलकारी के रंग में रंगा एलडिको ग्रीन

क्लब आनंदम में सजी सावन की महफिल, पंजाबी गिद्दे-भंगड़े ने बांधा समां; खेलों और मस्ती में महिलाओं ने जमकर लगाए ठहाके

तीज सेलिब्रेशन के दौरान झूमती महिलाएं।

जालंधर रोज़ाना भास्कर (हरीश शर्मा) एलडिको ग्रीन के क्लब आनंदम में तीज का त्योहार इस बार महज एक आयोजन नहीं, बल्कि पंजाबी संस्कृति, फुलकारी, संगीत और मस्ती का शानदार संगम बन गया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने पंजाबी गीतों और ढोल की थाप पर गिद्दा-भंगड़ा किया और पूरे क्लब आनंदम को सावन की खुशियों से सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम में महक जिंदल, शालिमा, सुनीता पॉल, इंदु बतरा, श्वेता, कंचन, डेजी भल्ला, चारू, अंजना कटारिया, डॉ. सुगनी, सपना तुली, रोज़ लूथरा, शशि धवन, रजनी जरयाल, रोहिणी मेहरा, आँचल थापर, अमनदीप कौर, बनिता चौधरी, अतीत कौशल, काव्या गुप्ता, स्नेहा गुप्ता, नव्या जग्गी, निशा, कौशल्या, अवरीत, अंकिता, परनीत अनेजा, गुरलीन, रजनी, प्रीति जग्गी, सरोज, संध्या, शेफाली सोढ़ी, शालू गुप्ता, सिंदर पाल, सोफिया, सीमा भारद्वाज, सीमा आनंद, सुनीता, सुरजीत बग्गा, टीनू स्वामी, संध्या स्वामी, तुलिका, तृष्टि नैय्यर, तेजिंदर, वंदना घई, वीना चोपड़ा, विभा गुप्ता, विजय, संतोष कपाही, हिना कपाही, राधा चावला और अंजू सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

तीज के रंग में सबसे अलग अंदाज देखने को मिला काली एक्टिवा पर थिरकने का, जिसने माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया। पंजाबी फुलकारी की चमक, लोकगीतों की मिठास और गिद्दे की ताल पर महिलाओं ने खूब धमाल मचाया। कार्यक्रम में विभिन्न मजेदार खेलों और मनोरंजक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। महिलाओं ने खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जीत-हार से ज्यादा एक-दूसरे के साथ हंसी-खुशी के पल साझा किए।

आयोजन ने यह संदेश भी दिया कि त्योहारों की असली खूबसूरती सामूहिक भागीदारी में है। जब पूरा समुदाय एक साथ खुशियां मनाता है तो त्योहार सिर्फ कैलेंडर की तारीख नहीं रहता, बल्कि यादों का हिस्सा बन जाता है। क्लब आनंदम में आयोजित तीज समारोह ने एलडिको ग्रीन में नई ऊर्जा, आपसी अपनत्व और सांस्कृतिक रंगत का खूबसूरत एहसास कराया। सावन की इस महफिल में फुलकारी के रंग और पंजाबी मस्ती ने हर चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी।