जीरा/फिरोजपुर, रोजाना भास्कर ब्यूरो। पूर्व कांग्रेसी विधायक कुलबीर सिंह जीरा ने कहा कि उनका गनमैन रेशम सिंह छुट्टी पर गया हुआ था। उसकी जगह फिरोजपुर के एसएसपी ने गनमैन अमरजीत सिंह को भेजा था। कुलबीर सिंह जीरा ने बताया कि उन्होंने अमरजीत सिंह के साथ करीब एक घंटे तक काम किया था, लेकिन उसके बाद वह उनके पास नहीं आया। अमरजीत सिंह को आए अभी तीन दिन ही हुए थे।

उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि अमरजीत सिंह अफीम के साथ पकड़ा गया है। कुलबीर सिंह जीरा ने आरोप लगाया कि उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अपनी जान का खतरा है।














