गांव बादशाहपुर में दरबार बाबा चुप शाह जी का वार्षिक मेला श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न

रोज़ाना भास्कर (ब्यूरो), जालंधर। जालंधर के निकटवर्ती गांव बादशाहपुर में दरबार बाबा चुप शाह जी का वार्षिक मेला गद्दीनशीन माता महिंदर कौर जी की अध्यक्षता में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेककर बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू, पूर्व विधायक राजिंदर बेरी, विधायक बावा हेनरी, लेहम्बर, दीपक कुमार, सुमन मल्होत्रा, राजकुमार भगत, राजकुमार राजू, दर्शन लाल, विजय घई, रूप बसंत, सुबोध शर्मा, प्रदीप शर्मा, रमित दत्ता,

अर्जुन भगत, कपिल कुमार, अभिषेक भगत, राजिंदर कुमार, कशिश शर्मा, जसबीर सिंह, चरणजीत सिंह, कश्मीर सिंह, मलकीत चंद, विद्या सागर सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और मेले के सफल आयोजन में सहयोग दिया।

मेले में धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। श्रद्धालुओं की सेवा के लिए विभिन्न संस्थाओं और सेवादारों द्वारा कई प्रकार के लंगर लगाए गए, जिनमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

गद्दीनशीन माता महिंदर कौर जी ने सभी श्रद्धालुओं, सेवादारों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द की भावना को मजबूत करते हैं।

मेले को सफल बनाने में गांव बादशाहपुर तथा आसपास के गांवों के निवासियों का विशेष सहयोग रहा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और धार्मिक वातावरण ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।