जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो। जालंधर नॉर्थ की सियासत में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। मेयर विनीत धीर ने पार्षद पुत्र और यूथ कांग्रेस नेता अंशुमन कालिया को आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया। इस दौरान AAP पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा ने अंशुमन कालिया का पार्टी में स्वागत किया।

अंशुमन कालिया को कांग्रेस विधायक बावा हैनरी के करीबी के तौर पर देखा जाता है। कांग्रेस के मजबूत गढ़ माने जाने वाले नॉर्थ हलके में इस राजनीतिक सेंध से जहां कांग्रेस को झटका माना जा रहा है, वहीं AAP को आगामी 2027 विधानसभा चुनाव से पहले मजबूती मिलने के संकेत हैं।














