जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो। जालंधर नॉर्थ में आम आदमी पार्टी को उस समय राजनीतिक मजबूती मिली, जब भाजपा और कांग्रेस से जुड़े कई नेताओं व सामाजिक शख्सियतों ने AAP का दामन थाम लिया। यह जॉइनिंग CM पंजाब के OSD राजबीर सिंह घुम्मण की अगुवाई और हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर के दिशा-निर्देशों के तहत हुई।

AAP में शामिल होने वालों में सुशील तिवारी, जो करीब 13 वर्षों से RSS से जुड़े रहे हैं और युवा राष्ट्रीय निर्माण वाहिनी के अध्यक्ष रह चुके हैं; भाजपा नेता एवं वार्ड नंबर 24 से चुनाव लड़ चुके शुभम शर्मा;

भाजपा समर्थक वरुण शर्मा; कांग्रेस से जुड़े और यूथ कांग्रेस व NSUI में जिला स्तर पर जिम्मेदारियां निभा चुके रिहान खान शामिल हैं।

इनके अलावा नरेश कुमार, सुखजिंदर सिंह, आशीष शर्मा और मुकेश कुमार ने भी AAP ज्वाइन की। आशीष शर्मा जालंधर यूथ क्लब के चेयरमैन हैं, जबकि मुकेश कुमार भाजपा में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं।

इन जॉइनिंग को जालंधर नॉर्थ में AAP के लिए बड़ी राजनीतिक बढ़त माना जा रहा है, जबकि कांग्रेस और भाजपा के लिए इसे झटके के तौर पर देखा जा रहा है।














