जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: जालंधर के चुनमुन मॉल के पास पंजाब रोडवेज की बस और बाइक के बीच जोरदार टक्कर में 54 वर्षीय जसविंदर सिंह (निवासी नत्थूचाहल) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब दोनों वाहन बस स्टैंड की ओर जा रहे थे और चौक पार करते समय आपस में भिड़ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस नंबर PB 04 AA 7371 ने बाइक नंबर PB 09 Q 1716 को टक्कर मारी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शव को सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवाया गया है।

बताया जा रहा है कि बस चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। रोडवेज विभाग के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं।
#JalandharAccident #PunjabRoadways #RoadAccident #BreakingNews #JalandharNews #SadNews #PunjabNews














