जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो। एमबीडी मॉल स्थित वाणी वीजा सर्विस के ट्रैवल एजेंट पर अजरबैजान भेजने के नाम पर युवक से ₹1.45 लाख की कथित ठगी का आरोप लगा है। पीड़ित गुरप्रीत के अनुसार, एजेंट ने विदेश भेजने का भरोसा देकर ₹1.40 लाख और मेडिकल के नाम पर ₹5,000 लिए। बाद में 9 जुलाई 2025 की कथित फ्लाइट टिकट डुप्लीकेट निकली और विदेश भेजने के बजाय बहाने बनाए जाते रहे।

पीड़ित का आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर एजेंट ने टालमटोल की और अब दफ्तर बंद कर फोन उठाना भी बंद कर दिया है। परिवार के मुताबिक, एजेंट ने गुरप्रीत के भाई को कुछ समय पहले ₹1 लाख वापस किए थे, लेकिन बाकी रकम अभी बकाया है।

परिवार का दावा है कि एक साल से अधिक समय से इंसाफ के लिए पुलिस-प्रशासन के चक्कर काट रहा है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की मांग की है।














