जालंधर में शोक की लहर: सेंट सोल्जर स्कूल व PPR ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा का निधन

जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: Jalandhar से बेहद दुखद समाचार सामने आया है। Anil Chopra का निधन हो गया है। वे St. Soldier School और PPR Group के चेयरमैन थे। शिक्षा, सामाजिक सेवा और व्यवसायिक क्षेत्र में उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

परिवार के अनुसार उनका अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे मॉडल टाउन स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा। उनके बड़े बेटे राजन चोपड़ा ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनके निधन की जानकारी साझा की।

अनिल चोपड़ा के निधन से शहर के शिक्षा जगत, व्यापारिक वर्ग और सामाजिक संगठनों में शोक की लहर है। कई प्रमुख हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इसे जालंधर के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

#AnilChopra #JalandharNews #StSoldierSchool #PPRGroup #PunjabNews #EducationLeader #ObituaryNews #RestInPeace